Bikaner Live

राजस्थान सरकार ने स्थगित की RAS मुख्य परीक्षा,

राजस्थान सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए RAS मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ये परीक्षा 27 और 28 जनवरी को आयोजित होने वाली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, RAS मुख्य परीक्षा का आयोजन अब 3 माह बाद किया जाएगा। इसको लेकर RPSC आज परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सकता है।

राजस्थान के छात्र लंबे समय से मुख्य परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
उनका कहना था कि मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए केवल 3 महीने का समय दिया गया था, जबकि आमतौर पर तैयारी के लिए कम से कम 6 महीने का समय दिया जाता है।
कई अभ्यर्थियों की ड्यूटी चुनाव में लगने के कारण वे तैयारी नहीं कर पाए थे। ऐसे में सरकार ने परीक्षा तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!