Bikaner Live

दिव्यांग उर्मिला ने जताया केंद्र सरकार की योजनाओं का आभार


बीकानेर,18 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत गिराजसर में आयोजित शिविर में 21 वर्षीया दिव्यांग उर्मिला ने अपनी सफलता की कहानी साझा की और केंद्र सरकार की अभिनव योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।
गेना राम सोनी की पुत्री उर्मिला जन्म से दिव्यांग हैं उन्होंने सरकारी विद्यालय से 12 वीं तक शिक्षा ग्रहण की हैं। वह मेहंदी कला व चित्रकला में भी प्रवीण है। उर्मिला खिलौना व अन्य कई कलात्मक कार्य करती हैं।
विकसित भारत यात्रा के तहत आयोजित शिविर में गांव के सरपंच और अन्य अतिथियों द्वारा उर्मिला का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सरोज कंवर(सरपंच), शिविर प्रभारी अर्जुनदान बीठू तथा मदन लाल पुरोहित सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post