Bikaner Live

*बेबाक व्यक्तित्व के धनी थे हरजीराम :-बेनीवाल* *पूर्व डेयरी चैयरमेन जाखड़ की पुण्यतिथि पर लूणकरणसर में किए श्रद्धा सुमन अर्पित*

लूणकरणसर 24 जनवरी । बुधवार को शिव भवन जाट धर्मार्थ संस्थान परिसर में बीकानेर डेयरी के पूर्व चैयरमेन चौधरी हरजीराम जाखड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्व जाखड़ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए उनके तेल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने स्वर्गीय जाखड़ पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त करते हुए उन्हे बेबाक व्यक्तित्व का धनी बताया बेनीवाल ने कहा कि वे पशुपालकों की पीड़ा को करीब से देखने और उस पीड़ा का हिस्सा बनकर सबकी मदद करने वाले सच्चे हितेषी थे जाखड़ हर समय इस बात पर चिंतन करते रहे कि ठेठ गांव, ढ़ाणी और खेत में जी-तोड़ मेहनत करने वालों का भला कैसे हो! जाखड़ ने सदैव सबके दुख और दर्द को अपना साझा दुख, दर्द माना। इस मौके पर पूर्व प्रधान गोविंदराम गोदारा ने स्वर्गीय जाखड़ को किसान व पशुपालक हितेशी होने के साथ-साथ एक निडर राजनेता बताया ।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला परिषद सदस्य भागीरथ बिजारणिया सावंतराम पचार संस्थान अध्यक्ष मोटाराम चौधरी कामरेड लालचंद भादू व्याख्याता रेवन्तराम गोदारा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओंकारनाथ भादू महीपाल सारस्वत इतिहास गौड़ उरमूल सेतु के सचिव रामेश्वर लाल गोदारा डेयरी कार्मिक ललित दुबे आदि ने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लालचंद थोरी ने किया ।

इस मौके पर क्रय विक्रय सहकारी समिति चैयरमेन मूलाराम कळकळ राजपुरा हुड्डान सरपंच मोहनराम सारण पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीराम लेघा गोविंदराम गोदारा पूर्व सरपंच नत्थीराम सीवंर भंवरलाल कुलड़िया सुरेश गोदारा युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष हंसराज बिजारणिया पूर्व उपसरपंच दीनदयाल मुद्गल मोटर पार्ट्स यूनियन अध्यक्ष राजाराम सारण पूर्व सरपंच लालचंद गोदारा सेवानिवृत्ति नायब तहसीलदार सोहनलाल झोरड़ शिक्षक नेता केसराराम गोदारा मनीराम जांगू ओमप्रकाश सारस्वत रामेश्वरदास विजय सारण दलीप थोरी प्राध्यापक पवन सींवर प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण पारीक एडवोकेट मनोज जाखड़ हेतराम कुलड़िया राकेश गाट नेतराम भुवाल दलीप कुमार सारण किशनलाल गाट रामावतार सारस्वत भानु प्रताप सिंह शेखावत अजीतसिह गाट पन्नाराम गुलेरिया नथमल शर्मा राकेश भादू किसान नेता धर्माराम गोदारा महेंद्र धतरवाल दौलाराम लेघा मंडल अध्यक्ष कालूराम बिश्नोई भगवानाराम रोझ हनुमान सियाग पूर्णाराम गोदारा जीएसएस अध्यक्ष रतीराम सारण हरीराम धतरवाल देवीलाल थोरी हेतराम गोदारा रामनिवास सारण रतिराम थोरी परताराम गोदारा गिरधारी थोरी जालू राम गोदारा अमजद हुसैन कंवरलाल सेठिया हुकमाराम पोटलिया भंवरलाल लखेसर हेतराम लेघा भंवरलाल नेहरा मुखराम सारण राजेंद्र बिश्रोई ओमप्रकाश थोरी राजाराम थोरी जगदीश थोरी कुंभाराम गोदारा जगदीश कूकणा अनिल स्वामी जितेंद्र गोदारा शिवलाल लेघा आत्माराम बिश्नोई पवन खैतान प्रवीण राखेचा बाबूलाल पाडान बलवंत सारण भगवानाराम गाट विकास गोदारा सोहननाथ भादू भूपेंद्र भाटी महावीर शर्मा मोटाराम जानी महावीर कस्वा प्रभुनाथ हनुमान थोरी रामदयाल मूण्ड पप्पूराम पवन कुमार प्रवीण कुमार जेठाराम थोरी चंद्र मोहन थोरी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post