Bikaner Live

*इंदिरा गांधी नहर परियोजना में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता कार्मिक महिलाओं ने लिया भाग*

बीकानेर 24 जनवरी 2024 इंदिरा गांधी नहर परियोजना परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई खेलों का आयोजन हुआ जिसमें महिला व पुरुष स्वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई महिलाओं द्वारा रस्सा कशी चम्मच दौड़ म्यूजिकल चेयर दौड़ सहित अनेक प्रतियोगिताएं हुई! महिलाओं प्रतियोगिताओं में कृष्णा कंवर नाजिया आरती तमन्ना मेघना आकांक्षा ख्याति राजबाला यादव सविता जोशी रेनू नायर वह अन्य अधिकारी महिला व कर्मचारी सहित सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया!

महिला दौड़ में नाजिया आरती तमन्ना प्रथम द्वितीय तृतीय रही चम्मच दौड़ में मेघना आकांक्षा ख्याति विजेता रही! भारतीय मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष व महिला खेलकूद की प्रभारी कृष्णा कंवर ने भी बिन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए महिलाओं को हर कदम आगे रहते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया! क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष हितेश अजमानी ने बताया कि टूर्नामेंट के इन खेलो में प्रदीप रूस्तगी अतिरिक्त मुख्य अभियंता गोविंद सिंह राठौड़ अधिशासी अभियंता दीपांकर शर्मा अधिशासी अभियंता इमरान खान सहायक अभियंता खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वहां पर उपस्थित रहे!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!