Bikaner Live

भैरू जी म्हारो भायलो फ्रेंड्स क्लब द्वारा कोडमदेसर धाम भैरूनाथ बाबा के 65 फुट की विशाल ध्वजा अर्पित

भैरू जी म्हारो भायलो फ्रेंड्स क्लब द्वारा कोडमदेसर धाम भैरूनाथ बाबा के 65 फुट की विशाल ध्वजा अर्पित।

बाबा भैरूनाथ के कोडमदेसर धाम के लिए शुक्रवार को शाम भैरू जी म्हारो भायलो फ्रेंड्स क्लब के सदस्य एवं भक्तों द्वारा 65 फुट की विशाल ध्वजा के साथ चतुर्थ पैदल ध्वज यात्रियों का जत्था रघुनाथसर कुंआ बीकानेर से रवाना हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा विशाल ध्वजा के लिए पैदल यात्रा रवाना हुई, जिसमें घनश्याम ओझा, उमेश ओझा, रोहित ओझा, इंद्र कुमार चाण्डक, मुकुन्द ओझा, गिरिराज ओझा, गोपाल मोट, के सी ओझा, ओमप्रकाश ओझा, राहुल ओझा, अनिरुद्ध चाण्डक, गौरव चौधरी इत्यादि शामिल हुए। फ्रेंड्स क्लब के शिवशंकर ओझा सारस्वत ने बताया कि पिछले चार सालों से यह विशाल पैदल ध्वज यात्रा कोडमदेसर धाम जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!