Bikaner Live

मोहल्ले वासियों को अब भी इंतजार ना जाने बाईसा कब लगी सुध

बीकानेर नगर निगम के इंजीनियरों का

कमाल—सङक को बना दिया नाला       

     नगर निगम द्वारा रानीसार बास में गन्दे पानी के नाले का पुनरूदार करवाया जा रहा है।1.5 करोङ रुपए का खर्च का अनुमान है। एक महीना बीत गया लेकिन नाले के स्थान पर सड़क को ही नाला बना दिया। पाइप  डालकर नाले के गंदे पानी को डाइवर्ट करने हेतु अतिरिक्त धन दिया गया। लेकिन इंजीनियरों का कमाल देखिए मुख्य सड़क को नाला बना दिया। पिछले 2 महिनों  से गंदा पानी सड़क पर आ रहा है? घर से बाहर निकलना दुभर हो गया, सामने वाले मकान तक जाना भी मुश्किल है पूरा मोहल्ला परेशान है। लेकिन प्रशासन ठेकेदार नगर निगम के इंजीनियरों का ध्यान कहां भटका हुआ है भगवान जाने?

मोहल्ले के योगेंद्र कुमार भाटी ने बताया की बरसात के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाती हैं।

हम सभी मोहल्लेवासी नगर निगम के चक्कर काट काटकर थक गए हैं अब हम बाईसा पर आश लगा कर बैठे हैं कि वह कब हमारी और देखगी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!