Bikaner Live

सिरेमिक फैक्ट्री के पास गंदे पानी के नाले में एक अज्ञात नवजात शिशु (नर) मिला

बीकानेर आज दिनांक 28.01.2024 को लालगढ़ छेत्र में रामपुरा बाईपास अंडर ब्रिज ब्रिज से आगे रंगोली सिरेमिक फैक्ट्री के पास गंदे पानी के नाले में एक अज्ञात
नवजात शिशु (नर) मिला ।
सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार सोसाइटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे ।

मुक्ता प्रसाद थाना एस आई श्रीमती रेणुबाला व संबंधित थाना पुलिस की निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेकर गए वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया ।
नवजात पूर्ण विकसित था। क़रीब दो तीन दिन पुराना लग रहा है ।
अज्ञात नवजात नर शिशु के परिजनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत ने उक्त मामले में मुक्ता प्रसाद थाने में मुक़दमा दर्ज करवाया है ।

असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर
राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, आसुराम कच्छावा,अब्दुल सतार, मो जुनैद खान, रमज़ान आदि ।
ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब,ज़ाकिर, नसीम भाई आदि।।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post