Bikaner Live

दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने माजीसा मंदिर के किए दर्शन और फन वर्ल्ड वाटर पार्क किया भ्रमण

बीकानेर।‌ दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को नाल माजीसा महाराज मंदिर के दर्शन करवाए गए और भोजन की यह व्यवस्था नानूराम जी के पुत्र नवरतन गुलगुलिया के यहां पर रखी गई , गांव के किशोर मंडल के अजय व्यास ने दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को फ्रूट नाश्ता, हेल्थी डाइट दी। और नाल में स्थित फन वर्ल्ड वाटर पार्क के मालिक नेमीचंद गहलोत ने बच्चों को निशुल्क अपने फन वर्ल्ड पार्क में भ्रमण करवाया ,इस मौके पर दिव्यांग बच्चों द्वारा यहां पर अलग तरह के झूलों का आनंद लिया गया। अजय व्यास का इन बच्चों को देखकर हृदय इतना परिवर्तन हुआ कि किशोर मंडल के सभी कार्यकर्ता जो भी वहां पर आए वो सभी ने बच्चों के साथ सारा दिन भ्रमण किया और उन्होंने उन बच्चों के साथ खाना खाया । बच्चों को अत्यंत खुशी महसूस कराई। और उनका स्वागत किया और उन्होंने एक संकल्प भी लिया की नाल गांव के दिव्यांग बच्चो को हम भी पैरा ओलंपिक के बारे में बताएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे ।
यह जानकारी एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू जैन ने सोमवार को दी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!