Bikaner Live

पेंशनर बनावे जन आधार कार्ड, पेंशनरों की मेडिकल डायरी सुविधा 30 सितंबर के बाद होगी बंद आर.जी.एच.एस. योजना में होगा उपचार—- मोदी
soni

*राजस्थान सरकार के पेंशनरों की मेडिकल डायरी सुविधा 30 सितंबर के बाद होगी बंद आर.जी.एच.एस. योजना में होगा उपचार—- मोदी*
नोखा। राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त कार्मिकों पेंशनरों को मिल रही मेडिकल डायरी पर दवा की सुविधा अब 30 सितंबर 2021 तक ही रहेगी। इसके बाद यह सुविधा बंद होने जा रही है। और इसके बाद सरकार द्वारा शुरू की जा रही R.G.H.S. योजना से उपचार सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। इसके लिए पेंशनरों को उक्त योजना में पंजीयन करवाना पड़ेगा। पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने रविवार 12 सितंबर को राजस्थान पेंशनर समाज के प्रांतीय महामंत्री किशन शर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर पेंशनरों की व्यथा से अवगत करवाते हुए चल रही मेडिकल डायरी सुविधा को ही यथावत जारी रखवाने की कार्यवाही करने के आग्रह पर प्रांतीय महामंत्री किशन शर्मा ने कहा कि नई योजना R.G.H.S. का पहले तो किसी ने भी विरोध नहीं किया और अब यह योजना शुरू होने के बाद अब बहुत मुश्किल हो गया है।
*भारी विरोध पर बढ़ सकती है म्याद?*
महामंत्री ने कहा कि आर.जी.एच.एस. योजना में अभी तक अधिकांश पेंशनरों द्वारा पंजीयन नहीं करवाए जाने को लेकर भारी विरोध पर कुछ समय के लिए म्याद बढ़ने की संभावना बन सकती है?
*अनेक समस्याओं से कराया अवगत*
मोदी ने प्रांतीय महामंत्री को पेंशनरों की कई समस्याओं रजिस्ट्रेशन पंजीयन व दवा लेने हेतु अलग से लाइन नहीं होने के कारण लम्बी-लम्बी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना आदि के बारे में बताए जाने पर महामंत्री ने श्री गंगानगर की अच्छी व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए कहा कि संगठन को स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करवानी चाहिए।
*मेडिकल डायरी व्यवस्था अच्छी*
पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने कहा कि वर्तमान में चल रही मेडिकल डायरी से दवा मिलने की योजना बहुत अच्छी है। अब शुरू होने जा रही R.G.H.S. योजना से पेंशनरों को अनेकों कठिनाइयां आएगी। पहले तो किसी ने विरोध नहीं किया अब राज्य के अधिकांश पेंशनर विरोध कर रहे हैं। प्रांतीय नेताओं ने भी जिलों से पेंशनरों की राय नहीं ली। संभवतया उन्होंने इस योजना की सहमति दे दी होगी?

*महामंत्री ने मोदी का न्योता स्वीकारा*
राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने संगठन के प्रदेश महामंत्री किशन शर्मा को नोखा आने का न्योता दिया तो शर्मा ने कहा R.G.H.S. योजना शुरू हो जाने के बाद अगले माह जब भी आप बुलाओगे मैं नोखा आ जाऊंगा।

जन आधार कार्ड सभी सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए दस्तावेजों में अनिवार्य पेंशनर बनावे जन आधार कार्ड
नोखा। राज्य सरकार ने 8 सितंबर 2021 को एक परिपत्र जारी करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आमजन द्वारा आवेदनों के साथ विभिन्न प्रकार के सहायक दस्तावेजों के साथ जन आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है।
राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने राजस्थान सरकार के सभी पेंशनरों से आग्रह करते हुए कहा कि अब मेडिकल डायरी की सुविधा 30 सितंबर को समाप्त हो रही है R. G.H.S. योजना में पंजीयन के लिए जन आधार कार्ड अनिवार्य है जन आधार कार्ड बनने के बाद ही आर.जी.एच.एस योजना में पंजीयन हो सकेगा। अतः जन आधार कार्ड शीघ्र बनालेवे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!