Bikaner Live

*10 दिन के लिए तबादलों का मौसम- भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों से रोक हटा दी*

जयपुर
राजस्‍थान में भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों से रोक हटा दी है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले हो सकेंगे। हालांकि, इस आदेश में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों का कोई जिक्र नहीं है। बहरहाल, सरकार के इस फैसले से तबादले का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। आपको बता दें कि तबादलों पर जनवरी 2023 से रोक लगी हुई थी।

आपको यह भी बता दें कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से ही कर्मचारियों के तबादलों को लेकर विधायकों और मंत्रियों के पास डिजायर आनी शुरू हो गई थी। अब डिजायर को लेकर कर्मचारियों की दौड धूप भी बढने वाली है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post