
राजस्थान के लेखानुदान में जहां शिक्षा के माध्यम से भविष्य के उज्जवल भारत की नींव को मजबूती प्रदान की गई है वहीं दूसरी ओर महिलाओं, बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है. युवाओं को ध्यान में रख कर रोजगार की विशेष व्यवस्था की है. वहीं उद्योगों को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रावधान किया गया है. इस प्रकार इस सरकार का ये पहला बजट सभी वर्गों को ध्यान में रख कर बनाया गया है.














