Bikaner Live

गच्छाधिपति जैनाचार्य नित्यानंद सूरिश्वरजी का नगर प्रवेश आज मिनी मांडोली व भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में कार्यक्रमों देंगे सान्निध्य

गच्छाधिपति जैनाचार्य नित्यानंद सूरिश्वरजी का नगर प्रवेश आज मिनी मांडोली व भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में कार्यक्रमों देंगे सान्निध्य

बीकानेर, 8 फरवरी। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के श्री विजय वल्लभ सूरी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति जैनाचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी गुरुवार को अपने सहवृति मुनि व साध्वीवृंद के साथ सार्दुलगंज पहुंचे। रास्ते में अनेक स्थानों पर श्रावक-श्राविकाओं ने जैनाचार्य, सहवृति मुनि व साध्वीवृंद का वंदन-अभिनंदन किया।शुक्रवार को श्री आत्मानंद जैन सभा के तत्वावधान में सकलश्री संघ के सहयोग से गोगागेट की गौड़ी पार्श्वनाथ से गाजे बाजे के साथ सुबह दस बजे नगर प्रवेश करेंगे।

सभा के अध्यक्ष चन्द्र बाबू कोचर व मंत्री लीलम सिपानी ने बताया नगर प्रवेश की शोभायात्रा कोचरों का चौक, डागा सेठिया व पारख मोहल्ला होते हुए रांगड़ी चौक की पौषधशाला पहुंचेगा जहां धर्मसभा होगी। इसी दिन दोपहर साढ़े तीन बजे गच्छाधिपति जैनाचार्य, मुनि व साध्वीवृंद पुनः जुलूस के रूप में रांगड़ी चौक से बैदों के महावीर स्वामी के मंदिर पहुंगे । जहां उनके सान्निध्य में  12 जिन बिम्बों का पुर्नः उत्थापन प्रतिष्ठा व चक्रेश्वरी माता की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह शुरू होगा।

श्री जैन श्वेताम्बर महावीर स्वामी का मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र बैद व मंत्री भूपेन्द्र बैद ने बताया कि 9 फरवरी को सुबह कुंभ स्थापना, जंवारा रोपण विधान, नवग्रह, दस दिगपाल व अष्ट  मंगल पाटला पूजन होगा। अठारह अभिषेक विधान दोपहर को व प्रतिष्ठा संबंध जाजम शाम को होगी।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!