Bikaner Live

स्कॉर्पियो घुसी ट्रक में डॉक्टर दंपती समेत 5 की मौत

बीकानेर (नोखा मंडी) – श्रीगंगानगर से गुजरात जा रहे थे कार में दो परिवार थे

ट्रक में घुसी स्कार्पियो, गुजरात के पांच लोगों की मौत:कार में डॉक्टर दम्पति, बेटी और नर्सिंग स्टाफ था साथ, श्रीगंगानगर से जा रहे थे

बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में घुस गई। हादसे में डॉक्टर दम्पति, उनकी 18 माह की बेटी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव के पास भारतमाला सड़क पर शुक्रवार सुबह पांच बजे हुआ। पांचों मृतक गुजरात के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे। गुजरात के ये दोनों परिवार श्रीगंगानगर से एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।
डॉ. शिवरान ने बताया कि सुबह स्कोर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। इसमें गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. पूजा, उनके पति के साथ ही डॉ. प्रतीक-हेतल की महज डेढ़ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पांचों का शव नोखा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी गई है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो पूरी तरह पिचक गई। इसमें सवार लोग कार में ही फंस गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि काफी देर तक इन्हें किसी ने संभाला ही नहीं, क्योंकि भारत माला प्रोजेक्ट पर ज्यादा आवागमन नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
ट्रक के अंदर जा घुसी स्कोर्पियो
माना जा रहा है कि स्कोर्पियो चला रहे शख्स को नींद आ गई। जिससे कार ट्रक में घुस गई। जिससे स्कोर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इसमें फंसे लोगों के शव निकालने में ही मशक्कत करनी पड़ी।

श्रीगंगानगर से गुजरात जा रहे थे

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि स्कोर्पियो श्रीगंगानगर से गुजरात की ओर जा रही थी। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे। कार में दो परिवार थे और दोनों को सूचना कर दी गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!