Bikaner Live

गृह मंत्री अमित शाह 20 को आएंगे बीकानेर

बीकानेर,गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को बीकानेर आएंगे। वे यहां कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में जीत का मंत्र देंगे। यह कार्यक्रम होटल पार्क पैराडाइज में होगा। शाह इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू लोकसभा क्लस्टर की बैठक लेंगे।
शाह के दौरे को लेकर गुरुवार को भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में मुख्य कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, शहर अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर पंचारिया, महेश मूंड, श्यामसुंदर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सवाई सिंह तंवर, हनुमान चावड़ा, विक्रम सिंह राजपुरोहित, हनुमान बैद, अशोक प्रजापत, गोपाल अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!