Bikaner Live

राजस्थान शतरंज के अध्यक्ष द्वारा ‘‘Livechess सॉफ्टवेयर‘‘ और ‘‘छात्रों में आत्महत्या की प्रवृति को शतरंज के माध्यम से रोकने‘‘ का विमोचन किया गया।



बीकानेर फरवरी 19, 2024। आज राजविलास के पास, बीकानेर में राजस्थान शतरंज संघ की आमसभा की आवश्यक बैठक महावीर रांका की अध्यक्षता में आहूत की गई। आज की इस बैठक में राजस्थान शतरंज संघ के कुल सदस्य संख्या की उपस्थिति 70 प्रतिशत रही।
आज की बैठक के मुख्यतः दो महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आयोजित की गई थी। जिसमें आगामी 10 मार्च को अखिल भारतीय शतरंज संघ के चुनाव को देखते हुए राजस्थान के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना और बीकानेर में आयोजित की गई अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के खातों को आमसभा में प्रस्तुत कर उनका अनुमोदन करना था। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा अध्यक्ष की विशेष अनुमति से पिछले कुछ समय से राजस्थान शतरंज संघ एंव जिला संघों के बारे में शिकायतें प्राप्त होने और उनका सही समय और सही रूप से निराकरण नही होने के कारण मुद्दा उठाया गया। इस बिन्दु पर आमसभा द्वारा सर्व सम्मति से तय किया गया कि इस बिन्दु पर आमसभा द्वारा सर्व सम्मति से तय किया गया कि आगामी आमसभा में इस बिन्दु को निर्णित किया जायेगा।
इस अवसर पर राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष महावीर रांका ने उपस्थित सदस्यों को बताया कहा कि वर्तमान समय कम्प्युटर और मोबाईल का युग है। आज के समय जिला शतरंज संघों और खिलाडियों को किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना, शुल्क जमा करवाना, प्रतियोगिता के बारे में जानकारी लेना आदि बहुत कठीन हो गया है। आयोजकों और खिलाडियों की समस्या को देखते हुए उनका निराकरण करने के लिए उदयपुर के श्री इन्द्र कुमार प्रजापत ने एक सॉफ्टवेयर बनाया गया है। जिसका नाम Livechess सॉफ्टवेयर है। श्री इन्द्र कुमार प्रजापत के द्वारा Livechess सॉफ्टवेयर निशुल्क राजस्थान शतरंज संघ को उपलब्ध करवाया गया है। उन्होने बताया कि राजस्थान के सभी जिला शतरंज संघ और खिलाडी इस Livechess सॉफ्टवेयर के माध्यम से भविष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकेगें।
उनके द्वारा बताया गया कि एक बार खिलाडी अपना डाटा Livechess सॉफ्टवेयर पर डाल देगा तो उसके बाद उसे बार बार कोई फार्म नही भरना पडेगा एक क्लीक में उसका फार्म जमा हो जायेगा तथा एक क्लीक में टुर्नामेन्ट की फीस जमा करवा कर फार्म भरने और डाटा लीक होने के खतरे से निजात पा सकेगा। वंही आयोजक केटेगरी टुर्नामेन्ट, टाई निकालने, फीस जमा होने की जांच करने आदि के झंझटों से मुक्ति पा सकेगें।
इसी अवसर पर अजमेर के श्री अत्तर अब्बास के द्वारा छात्रों में आत्महत्या की प्रवृति को शतरंज के माध्यम से रोकने नाम से एक रिसर्च पेपर का भी विमोचन किया। श्री रांका ने बताया कि आजकल हम रोज छोटे छोटे बच्चों के द्वारा आत्महत्या करने की घटनाओं को रोज अखबारों में पढते रहे है। आत्महत्या करने की बढती प्रवृति से ना केवल आमजन बल्कि समाज का हर तबका परेशान है। इसी को ध्यान में रख कर अजमेर के श्री अत्तर अब्बास के द्वारा छात्रों में बढती आत्महत्या की प्रवृति पर रिसर्च किया गया और कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों में आत्महत्या की बढती प्रवृति को रोकने के लिए उसके कारगर उपायों का निष्कर्षो का संकलन किया गया। यदि आमजन शतरंज के माध्यम से बताये गये बिन्दुओं के आधार पर कार्य करे तो हम इस भयावह स्थिति को तुरन्त काबू कर सकते है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!