बीकानेर, 21 फरवरी । जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पाईप लाइन, राईजिंग मैन लाइन एवं जल वितरण पाइप लाइनों पर किये गये अवैध कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 11 अवैध जल कनेक्शन काटे गए व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 अवैध जल संबंध विच्छेद किये गये। नाल ग्राम पंचायत में हवाई अड्डे के पास के क्षेत्र में राईजिग मैन से लिये गये 2 अवैद्य जल संबंधों को विच्छेद किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को अवैद्य जल कनेक्शन नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया और ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जानकारी दी गई।
पुरोहित ने बताया कि विभाग द्वारा 28 फरवरी तक अवैद्य जल संबंध हटाने या नियमितीकरण की कार्यवाही की जाएगी तथा मौके पर ही ऐसे कनेक्शन हटवाए जाएगे। उपभोक्ता 28 फरवरी तक चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान राज्य आज्ञा 31 मार्च 2017 की धारा-19 के तहत अवैद्य जल कनेक्शन पर नियमानुसार 1100 रुपए एकमुश्त तथा कम से कम 30 हजार लीटर औसत मासिक उपभोग के आधार पर एक वर्ष के जल उपभोग की पांच गुना राशि जमा करवाकर कनेक्शन नियमित करवा सकते है । उन्होंने आमजन से इस विशेष अभियान के दौरान कनेक्शन नियमित करवाने की भी अपील की।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




