
जनसंपर्क विभाग ने 44 अधिकारियों के किए तबादले,सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य बीकानेर में फिर से संभालेंगे कार्यभार
बीकानेर,राजस्थान के जनसंपर्क विभाग ने आज एक सूची जारी की है जिसमें 44 अधिकारियों के तबादले हुए है। इस सूची में बीकानेर सूचना एवम जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत सुरेश बिश्नोई को अब स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में भेजा गया है वहीं अब बीकानेर जनसंपर्क विभाग में बतौर सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य फिर से कार्यभार संभालेंगे।












