Bikaner Live

*गोवर्धन पर्वत प्रसंग के साथ शिव मंदिर श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरो*

बीकानेर 22 फरवरी फरवरी 2024 छोटी काशी बीकानेर अपनी धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा की धरोहर और धर्म दान पुण्य की बयार निरंतर बहती रहती है! धार्मिक कथाओं का आयोजन निरंतर धार्मिक श्रद्धालुओं द्वारा का आयोजन किया जाता रहा है!

बीकानेर आरसीपी कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में 18 फरवरी से मथुरा के कथावाचक परम पूज्य आचार्य श्री गोविंद भैया जी के मुख से श्रीमद् भागवत एवं नानी बाई को मायरो का आयोजन किया जा रहा है! भव्य संगीत में व भजनों के साथ कथा का आयोजन कथा

वाचक गोविंद भैया जी के मुख से निरंतर प्रवाह कर रही है! जहां कृष्ण जन्म लीला का आयोजन किया गया वहीं आज गोवर्धन पूजा कर कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपने एक अंगुली पर उठाकर बृजवासियों की रक्षा की उसका वृतांत सुनाया गया इस अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद का आयोजन किया गया बाल स्वरूप कृष्णा रूप में अनेकों बच्चे

बच्चियों झांकी के रूप में उपस्थित रहे कथा मंडप महिलाओं बच्चों और पुरुषों से भरा हुआ था बीच-बीच में मंत्र मुक्त करने वाले भजनों पर महिलाएं नृत्य कर आनंद से अभिभूत हो रही थी संध्याकालीन आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया शाम के समय रात को नानी बाई के मायरो की कथा का मंचन किया जाएगा! कथा आयोजक मंडल लालचंद गुप्ता सौरभ शर्मा वह अन्य सभी सभी कथा मंडप में उपस्थित रहे!
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री प्रदीप रूस्तगी अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह राठौड़ कनिष्ठ अभियंता भारत भूठिया आयोजक मंडल सदस्य सौरभ शर्मा आशीष मिश्रा मोनू पूनिया लेखराज चरण दमाराम जी व लालजी गुप्ता वह कॉलोनी वासियों के सहयोग से किया जा रहा है !

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!