Bikaner Live

*सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन और विशेष योग्यजन कल्याण हेतु काम करने वाले बीकानेर जिले के जेठा राम डॉ अमित पुरोहित को राज्य स्तर पर सम्मानित किया*

*सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन और विशेष योग्यजन कल्याण हेतु काम करने वाले बीकानेर जिले के जेठा राम को राज्य स्तर पर सम्मानित किया*
*गुरुवार को जयपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह*

बीकानेर, 22 फरवरी। राज्य के सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन एवं विशेष योग्यजनों के कल्याण के लिए कार्यरत जेठा राम को राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार योजना-2023 के तहत चयनित को गुरुवार को जयपुर में सम्मानित किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्रदान करने हेतु विशेष विद्यालय संचालित करने के लिए दिव्यांग सेवा संस्थान, बीकानेर के सचिव जेठाराम सम्मानित किया गया।
निदेशालय विशेष योग्यजन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राज्य स्तरीय दिव्यांगजन पुरुस्कार समारोह ,भगवंत सिंह मेहता सभागार ,नेहरू भवन मे आयोजित हुवा।। जिसमे फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित को आटिज्म एवं विशेष योग्यजन बच्चो पर फिजियोथेरेपी चिकित्सा एवं दिव्यांगजनो के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन भगवंत मेहता सभागार, नेहरू भवन, हरिचन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान, जेएलएन मार्ग जयपुर में किया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री प्रेम चन्द बैरवा मुख्य अतिथि एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री श्री अविनाश गहलोत अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!