Bikaner Live

भीनासर के शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में स्नात्र पूजा आज

बीकानेर, 24 फरवरी। भीनासर के प्राचीन शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में रविवार को सुबह आठ बजे श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं की ओर से स्नात्र पूजा की जाएगी।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि रविवारीय जिनालय पूजा कार्यक्रम के तहत शंखेश्वर पार्श्वनाथ 26 वां मंदिर होगा। शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में ज्ञान वाटिका की सुनीता नाहटा, रविवारीय स्नात्र पूजा के समन्वयक ज्ञानजी सेठिया व पवन खजांची के नेतृत्व में भक्ति संगीत के साथ पूजा की जाएगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!