बीकानेर, 24 फरवरी। रंगा की रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं का चित्रण है। यह रचनाएं सामाजिक विद्रूपताओं पर करारा प्रहार करती हैं। प्रत्येक रचना में एक संदेश निहित है, जो इनकी सबसे बड़ी खूबी है।
अजित फाउंडेशन सभागार में मुक्ति संस्थान की ओर से कवि-कथाकार अशोक रंगा की दो पुस्तकों के विमोचन के दौरान वक्ताओं ने यह उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने की। उन्होंने कहा कि रंगा के साहित्य सृजन में अनेक पहलुओं को छुआ गया है। इनकी कविताएं सरल और सहज, लेकिन गूढ़ अर्थ लिए हैं। मुख्य अतिथि डॉ. अजय जोशी ने कहा कि रंगा ने निबंध लेखन में नए प्रयोग किए हैं। इनमें लेखक मन का अनुभव स्पष्ट दिखता है। वरिष्ठ साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी ने कहा कि रंगा की रचनाएं पाठक मन के करीब हैं। लेखक ने सरल शब्दों में बहुत कुछ कहने का प्रयास किया है।
इससे पहले अतिथियों ने रंगा के काव्य संग्रह ‘सावन की बरसात’ तथा निबंध संग्रह ‘हमारा रेगिस्तान’ का विमोचन किया। साहित्यकार मनीष जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। निबंध संग्रह पर पत्र वाचन हरिशंकर आचार्य तथा काव्य संग्रह पर पत्र वाचन वंदना पुरोहित ने किया। अशोक रंगा ने पुस्तक लेखन से जुड़े अनुभव सांझा किए। साहित्यकार महेंद्र रंगा ने कविता पर आधारित बार रखी। आनंद व्यास ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राजीव पुरोहित ने किया।
कार्यक्रम में राजाराम स्वर्णकार, लीलाधर बोहरा ,आनंद व्यास, मोहम्मद फारूक, अहमद व्यास, गिरिराज पारीक केशव प्रसाद बिस्सा, अरविंद रंगा, बृज मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


