Bikaner Live

*सुदामा का कृष्ण के साथ मिलन प्रसंग के साथ शिव मंदिर श्रीमद् भागवत कथा समापन*

बीकानेर 24 फरवरी 2024
बीकानेर आरसीपी कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में 18 फरवरी से मथुरा के कथावाचक परम पूज्य आचार्य श्री गोविंद भैया जी के मुख से श्रीमद् भागवत एवं नानी बाई को मायरो का आयोजन किया जा रहा है!

भव्य संगीत में व भजनों के साथ कथा का आयोजन कथा वाचक गोविंद भैया जी के मुख से निरंतर प्रवाह कर रही है! जहां कृष्ण जन्म लीला गोवर्धन पूजा की कथा का वृतांत सुनाया वही आज सुदामा और कृष्ण की दोस्ती की कथा को गोविंद भैया ने अपने मुख् वचन से कर श्रद्धालु भक्तों का मंत्र मुक्त कर दिया! इस अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद का आयोजन किया गया बाल स्वरूप कृष्ण और रुक्मणी के साथ-साथ सुदामा के रूप में बच्चों द्वारा शानदार अभिनय किया गया !

कथा मंडप महिलाओं बच्चों और पुरुषों से भरा हुआ था बीच-बीच में मंत्र मुक्त करने वाले भजनों पर महिलाएं नृत्य कर आनंद से अभिभूत हो रही थी संध्याकालीन आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया शाम के समय रात को नानी बाई के मायरो की कथा का मंचन किया जाएगा! कथा आयोजक मंडल कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री प्रदीप रूस्तगी अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह राठौड़ कनिष्ठ अभियंता भारत भूठिया आयोजक मंडल सदस्य सौरभ शर्मा आशीष मिश्रा मोनू पूनिया लेखराज चरण दमाराम जी व लालजी गुप्ता वह कॉलोनी वासियों के सहयोग से किया जा रहा है !

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!