
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी द्वारा आज पूरे प्रदेश में पशुधन की रक्षार्थ और सही उपचार हेतु घर पहुँचकर इलाज देने की सुविधा हेतु बीकानेर में 26 मोबाइल वैन को हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को साकार करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार अपने मूल मंत्र “खुशहाल पशुपालक, स्वस्थ पशुधन, समृद्ध राजस्थान” के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर चिकित्सालय में दी जा रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं बेहतर इलाज देने हेतु निर्देशित किया। आप सभी द्वारा दिये गये मान-सम्मान के लिए हार्दिक आभार और साधुवाद।














