
जयपुर में राज्य स्तर पर सम्मानित जेठा राम का बीकानेर पहुंचने पर आपणी फाउंडेशन के निदेशक समाजसेवी रामस्वरूप कूकणा, अध्यक्ष एडवोकेट दयाराम कूकणा व उनकी टीम ने माला पहनाकर स्वागत किया।
आपणी फाउंडेशन के निदेशक समाजसेवी रामस्वरूप कूकणा ने बताया की जेठा राम 2012 से लगातार तन मन धन से जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करते रहे। उनकी सोच हमेशा से सेवाभावी ही रही है।
अध्यक्ष एडवोकेट दयाराम कूकणा ने बताया की विशेष योग्यजन कल्याण हेतु काम करने पर बीकानेर जिले के जेठा राम को राज्य स्तर पर सम्मानित किया हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है।
जेठा राम ने बताया दिव्यांग बच्चों के शिक्षण कार्य को और ज्यादा गुणवत्तापूर्ण बनाहूंगा।
कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षा विभाग सुभाष यादव, विशेष अध्यापक राजेश कुमार, दातार सिंह, देवेंद्र, जयराम, अशोक, शिवदान आदि मौजूद रहे।














