Bikaner Live

आदिवासी मीणा समाज ने किया पवन कुमार राठी का सम्मान


बीकानेर के स्थानीय टाउन हाॅल में आदिवासी मीणा समाज का स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रेस नोट जारी करते हुए माहेश्वरी समाज की पारिवारिक संस्था श्री प्रीति क्लब अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने बताया कि जहां एक ओर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आर.ए.एस. अधिकारी श्री जगमोहन मीणा (जयपुर निवासी), विशिष्ट अतिथि अधिक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीकानेर राजेन्द्र सिंह मीणा, मदन लाल मीणा, भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश मीणा (जयपुर निवासी) थे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष मीणा समाज मनोज कुमार मीणा ने की। नारायण दास दम्माणी के अनुसार सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी, श्री कृष्ण माहेश्वरी मण्डल के उपमंत्री पवन कुमार राठी ने किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं रेस्टा संघ प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिंह सलावद ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस कार्यक्रम में जहां एक ओर समाज के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को श्रेष्ठ शैक्षणिक परिणाम देने तथा समाज के अन्य सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु समाज की ओर से सम्मानित किया गया वहीं मीणा समाज द्वारा माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी मि. पवन कुमार राठी को उनके द्वारा निरन्तर न केवल माहेश्वरी समाज बल्कि मीणा समाज में भी आयोजित होने वाले सभी प्रकार के सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में श्रेष्ठ कार्यक्रम उद्घोषक की पारिश्रमिक रहित सहयोग प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि मि. राठी विगत 32 वर्षो से निजी शिक्षण संस्था में गणित विषय के अध्यापक पद पर कार्यरत है तथा उनके द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम भी श्रेष्ठ रहता आया है। अतः इस अवसर पर मीणा समाज द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। सम्मान स्वरूप पवन कुमार राठी को आदिवासी मीणा समाज की ओर माल्यार्पण कर, शाॅल ओढ़ाकर तथा अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया।
आदिवासी मीणा समाज द्वारा सम्मानित किये जाने पर माहेश्वरी समाज के प्रमुख सदस्य मनमोहन कल्याणी, घनश्याम कल्याणी, नारायण दास दम्माणी, नारायण बिहाणी, सत्यनारायण राठी, अशोक बागड़ी, चांदरतन राठी, याज्ञवल्क्य दम्माणी, मनोज राठी, अमित दम्माणी, जगदीश कोठारी, राम कुमार मूंधड़ा, इन्द्र कुमार चांडक (बाॅबी), श्याम सुन्दर चाण्डक, रेखा लोहिया, रश्मि राठी, कंचन राठी, विभा बिहाणी, महक-रानी राठी, चन्द्रप्रकाश करनाणी, योगेश कुमार, पूजा मोहता (देशनोक) आदि ने दूरभाष द्वारा बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!