बीकानेर, 24 फरवरी। पुष्करणा फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में पुष्करणा प्रीमियर लीग सीजन प्रथम 2024 का शनिवार को धरणीधर खेल मैदान में आगाज हुआ।
बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा विधायक जेठानंद व्यास ने शॉट खेलकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर एकता बनाए रखने तथा आपसी समन्वय में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी।
पंडित महेंद्र व्यास ने कहा कि युवा खेल भावना से खेलें तथा जीत और हार से प्रभावित हो गए बिना लगातार सीखने की प्रयास करें।
विनोद व्यास ने कहा कि यहां से निकली खेल प्रतिभाएं भविष्य में देश और प्रदेश में बीकानेर का नाम रोशन करेंगी।
कर्मचारी नेता महेश व्यास ने कहा कि आज के मोबाइल और टेलीविजन के दौर में युवा पीढ़ी खेलों से दूर होती जा रही है। ऐसी प्रतियोगिताएं खेल के वातावरण निर्माण में सहयोगी साबित होंगी।
आरती आचार्य ने कहा कि बालिकाओं के लिए भी सामाजिक स्तर पाए खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने कहा शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
आयोजक आदित्य कल्ला ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गुरुकृपा टाइटन और श्री द्वारिका इलेवन के बीच खेला गया। गुरुकृपा ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया। इस मैच में राजेंद्र रंगा ने 31 रन बनाए। राजेंद्र रंगा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मैच 52 भैरुनाथ क्लब और रॉयल बीघा के बीच खेला गया जिसमें रॉयल ने 5 विकट से जीत दर्ज की। शुभम पुरोहित को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
तीसरा मुकबला आशापुरा एंटरप्राइजेज और शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के बीच खेला गया। शिव शक्ति ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। रविकांत को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन कपिल हर्ष ने किया।
आयोजक सुनील, दिनेश और राजेश ने बताया कि रविवार को 5 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉम यूट्यूब पर किया जा रहा।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


