Bikaner Live

*भागवत कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव*

*बीकानेर।* पवनपुरी सेक्टर नंबर तीन के श्रीराम मंदिर पार्क में चल रही मद भागवत कथा में शनिवार को कथा के दौरान कथा वाचक आचार्य चंद्र प्रकाश दीक्षित ने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार ,दुराचार, पापाचार बढ़ता है तब तब प्रभु का अवतार होता है प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में उलझ कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। कथा आयोजन से जुड़ी अर्चना शर्मा ने बताया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया एवं बच्चों ने श्री कृष्ण के स्वरूप धारण किए प्रसाद व टोफीयों का वितरण चलता ही रहा। इस अवसर पर सरोज सोनी, ममता जैन, पिंकी, मीनाक्षी, निशा, बरखा, राजकुमार भाटिया, प्रेम प्रकाश शर्मा, प्रवीण जैन, शारदा सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!