Bikaner Live

वैज्ञानिक खोजों ने मनुष्य जीवन में किया आमूलचूल परिवर्तन: विधायक व्यासराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर, 28 फरवरी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बुधवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान डॉ. सी.वी. रमन तथा डॉ. जे.सी. बोस की महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजों के बारे में बताया गया। पवनपुरी स्थित विभागीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खोजों ने आज मनुष्य के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन ला दिया है। हमें विज्ञान को वरदान के रूप में अपनाते हुए वैज्ञानिक संसाधनों का सकारात्मक उपयोग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के अनेक वैज्ञानिकों ने दुनिया भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज अंतरिक्ष विज्ञान में देश सबसे आगे है। विज्ञान के विद्यार्थियों को भी सकारात्मकता के साथ नए अनुसंधान करने चाहिए।
केंद्र के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा ने देश की हालिया वैज्ञानिक गतिविधियों से अवगत करवाया। साथ ही केंद्र की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
संयोजक करणी दान कच्छावा व गोपी कृष्ण व्यास ने भौतिक शास्त्र के नियमों, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता सक्सेना ने तकनीकी शिक्षा और संजय सांखला ने भारतीय शास्त्रों में निहित रासायनिक क्रियाओं की जानकारी दी। अनिल रंगा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन कैलाश प्रजापत ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!