Bikaner Live

*मतदाता जानेंगे ईवीएम वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली* *एक से 16 मार्च तक आयोजित होंगे विशेष शिविर*

बीकानेर, 28 फरवरी। मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्य प्रणाली इसे अवगत करवाने के लिए एक से 16 मार्च तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
स्वीप प्रभारी और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि समस्त विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में मतदाता जागरूकता के साथ-साथ ईवीएम और वीवीपेट की कार्य प्रणाली के संबंध में मतदाताओं को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उच्च माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मॉक पोल के जरिए मतदान प्रक्रिया से रूबरू करवाया जाएगा।
स्वीप प्रभारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों को इस संबंध में समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान जागरूकता के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के क्रम में नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं की शंकाओं का समाधान कर ईवीएम और वीवीपेट कार्य प्रणाली का प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा लाइव प्रदर्शन किया जाएगा तथा वोटर हेल्पलाइन एप सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

*शुक्रवार को इन स्थानों पर कैंप होंगे आयोजित*
स्वीप प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 9 बजे महर्षि दयानंद मार्ग, पुरानी जेल रोड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इसके पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक शार्दुल स्कूल, स्टेशन रोड स्थित सेंट मेजर पूर्ण सिंह फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं बारह गुवाड़ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!