Bikaner Live

जिला स्तरीय अंतर्महविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के लिए डूंगर कॉलेज होगा नोडल महाविद्यालय6 मार्च से प्रारम्भ होगी प्रतियोगिताएं

बीकानेर, 29 फरवरी । जिले के समस्त राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आउटडोर और इंडोर अंतर्महविद्यालय खेल प्रतियोगिता हेतु आयुक्तालय ने डूंगर कॉलेज को नोडल महाविद्यालय नियुक्त किया है।
कालेज के प्राचार्य प्रो दिग्विजय सिंह शेखावत ने बताया कि डूंगर कॉलेज खेल परिसर में ये प्रतियोगिताएं 6 मार्च से प्रारम्भ होगी तथा 7, 9, 11 मार्च को प्रातः 10 से सायं 5 तक आयोजित की जाएंगी। प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में 8 से 13 जनवरी तक आयोजित हुए खेल सप्ताह के विजेता खिलाड़ी इन जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए पात्र खिलाड़ी या संस्थान 5 मार्च तक अपना पंजीकरण महाविद्यालय समय में करवा सकते हैं।

यह रहेगा प्रतियोगिता कार्यक्रम
प्रतियोगिता कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च को छात्र छात्राओं वर्ग की एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें 100,200,400,800 मीटर,लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन खेल प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन भी किया जाएगा।
7 मार्च को केवल छात्रों के लिए खोखो,रस्साकस्सी प्रतियोगिता होगी ।इसी दिन छात्राओं के लिए कैरम और शतरंज प्रतियोगिताए आयोजित की जाएंगी।
9 मार्च को छात्र वर्ग के लिए कैरम प्रतियोगिता होगी तथा छात्राओं के लिए इसी दिन कब्बड्डी प्रतियोगिता होगी।
11 मार्च को शतरंज छात्र प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी दिन छात्राओं के लिए रस्साकस्सी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post