बीकानेर, 29 फरवरी। बीएलओ का कार्यभार ग्रहण नहीं करने के चलते निर्वाचन कार्य की प्रगति प्रभावित होने पर राजस्थान वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नत्थूसर मालियान के सहायक प्रशासनिक अधिकार निखिल कुमार शर्मा के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत कार्यवाही करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी की गई है।
उपखंड अधिकारी बीकानेर कविता गोदारा में बताया कि निखिल कुमार शर्मा को भाग संख्या 152 में चुनाव संबंधी कार्य करने के लिए बीएलओ का कार्यभार दिया गया था, लेकिन आदेश प्राप्त होने के बावजूद शर्मा द्वारा यह कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य बेहद प्रभावित हुए और मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे गंभीरता से लेते हुए शर्मा के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 17 के तहत कार्यवाही कर एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के दंड से दंडित किया गया है।
Related Post
बीकानेर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध खनन पर कार्रवाई,ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी,
July 30, 2026
No Comments
Read More »







पीबीएम जैसे जरुरत के स्थान पर जल सेवा प्रदान करना श्रेष्ठ कार्य : चक्रवर्ती सिंह राठौड़
July 30, 2026
No Comments
Read More »


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा अध्यक्ष बनने पर पंकज अग्रवाल का सम्मान
July 30, 2026
No Comments
Read More »

सावन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर We Are Foundation द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित
July 30, 2026
No Comments
Read More »



