बीकानेर, 29 फरवरी। राजकीय डूंगर महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ द्वारा वार्षिक कार्य योजना के तहत ‘सामाजिक कल्याण योजनाओं का महिलाओं पर प्रभाव’ विषयक व्याख्यान का गुरुवार को आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी थी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण की विभिन्न योजनाएं, महिलाओं को संबल देती हैं। हमें इन योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए, जिससे प्रत्येक पात्र तक इनका लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है, जिससे यह और अधिक सफल हो सकें।
प्राचार्य प्रो. दिग्विजय सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए गंगाशहर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. बबिता जैन ने महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी पहल बेटियों को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं।
इस अवसर पर प्रो. अनिला पुरोहित तथा प्रो. सुनीता गोयल द्वारा लिखी गई पुस्तकें अतिथियों को भेंट स्वरूप प्रदान की गई। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो.सोनू शिवा ने आभार जताया और कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुनीता गोयल तथा निधि शर्मा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की महिला संकाय सदस्य तथा छात्राएं मौजूद रही।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


