Bikaner Live

जिले के असहाय बीमार व पीड़ितों को अपनाएगा अपनाघर संभागीय आयुक्त ने दिखाई एम्बुलेंसों को हरी झंडी
soni

भरतपुर अपना घर आश्रम की विचारधारा के अनुरूप कोई भी आश्रयहीन असहाय बीमार सेवा एवं संसाधनों के अभाव में दम ना तोडे के क्रम में अपनाघर आश्रम रानीबाजार एवं अपनाघर वृद्धाश्रम द्वारा संचालित एम्बुलेंस को संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि अपनाघर के का यह प्रकल्प निश्चय ही असहाय व बीमार लोगों के लिए जीवनदायक सिद्ध होगा | सिंघवी ने अपनाघर वृद्धाश्रम का अवलोकन कर यहाँ आवासित प्रभुजनों से बात की तथा आश्रम की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अपनाघर आश्रम में सेवारत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की | अपनाघर आश्रम अध्यक्ष अनंतवीर जैन ने बताया कि यह अभियान अपना घर आश्रम भरतपुर तथा सामाजिक न्याय अधिकारीता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र के असहाय, लावारिस, बीमार प्रभु जनों की संबधित थाने में सूचना दर्ज करने के उपरांत रेस्क्यू किया जा सकेगा तथा इसमें सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ऐसे प्रभुजनों को चिन्हित करेंगे तथा रेस्क्यू कर लाए गये प्रभुजी को आश्रम में लाकर सभी आवश्यकताएं सेवाएं जैसे आवास, चिकित्सा , भोजन के साथ जीवन यापन की सभी आवश्यकताएं उपलब्ध कराई जाएगी | अपनाघर वृद्धाश्रम सचिव अशोक मूंधड़ा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी असहाय, लावारिश बीमार सड़कों पर दम तोड़ने को मजबूर ना हो | बीकानेर जिले में निर्मित अपनाघर आश्रम की एम्बुलेंस पूरे बीकानेर में चक्कर लगाएगी और जहां कहीं भी असहाय, लावारिश प्रभुजन होंगे उनको रेस्क्यू कर अपनाघर आश्रम में लाया जाएगा | संस्था द्वारा पीड़ित मुक्त राजस्थान बनाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रदेश भर में स्थित अपनाघर आश्रमों द्वारा चलाया जा रहा है | इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग उपनिदेशक एल.डी. पंवार, भरतपुर अपनाघर आश्रम के दीपक गुप्ता, नरेश मित्तल. पवन पचीसिया, मनमोहन अग्रवाल आदि उपस्थित हुए |

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!