
अर्जुनराम मेघवाल ने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव कार्यालय खोले जा रहे है बीकानेर लोकसभा चुनाव के मुख्य चुनाव कार्यालय आज वृंदावन होटल में केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर विधि विधान से मंत्राचारो के साथ खोला गया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज बीकानेर लोकसभा का कमल कार्यालय का उद्घाटन है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल है और प्रत्येक कार्यालय कमल कार्यालय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह लोकसभा में भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 का टारगेट दिया है वो कोई सामान्य टारगेट नही है। कश्मीर में धारा 370 पर जिस प्रकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे और आज मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. आज ये नारा पूरे देश में गूंज रहा है “फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार” 2014 से पहले तुलना करे तो देश में खूब बदलाव हुए है।
आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है वो चाहे दूसरे देशों से सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा आतंकवाद और नक्सलवाद पर चोट हमारी सरकार ने की है। 2014 से 2024 के बीच देश के साथ आज पूरा संसार नरेंद्र मोदी को नेता मानता है और हर नागरिक अपने नेता पर गर्व करता है वो मन की बात कहता है और परीक्षा पर चर्चा कर नई पीढ़ी को जगाता भी है और भविष्य को लेकर चेताता भी है।
इस अवसर पर मेघवाल ने कहा आस्था ट्रेन के माध्यम से हजारों बीकानेर वासियों ने राम लला के दर्शन किए और मेरा सौभाग्य है मुझे भी रामभक्तो के साथ यात्रा करने का सौभाग्य मिला अर्जुनराम मेघवाल ने विकसित भारत-मोदी की गारंटी, पर आमजन से सुझाव लिए जा रहे है. आप भी अपना सुझाव भेजने के लिए इस नंबर पर 9090902024 मिस कॉल कर अपने सुझाव दर्ज करवा सकते है।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने से लेकर चंद्रमा लैंडिंग घटना पिछले 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने दस वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है देश और विदेश के साथ विपक्ष के नेता भी बोल रहे है फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार और आप सभी कार्यकर्ताओं के भरोसे में अर्जुराम मेघवाल के माध्यम से उच्च नेतृत्व को भरोसा दिलाता हूं , अबकी बार बीकानेर लोकसभा चुनाव में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए हमारे प्रत्याशी को लोकसभा में चुनकर भेजेंगे।
देहात अधयक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा बीकानेर लोकसभा में कार्यकर्ताओं के दिल में एक ही नाम धड़कता है वो है अर्जुनराम मेघवाल। हम शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करेंगे एक बार फिर कमल का निशान हमारे सांसद को दिया जाए और हम अबकी बार 5 लाख पार का लक्ष्य लेकर चले है और बीकानेर की सभी 8 विधानसभा से भारी बहुमत के साथ साथ हम लक्ष्य को पार करेंगे।













