Bikaner Live

मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा आगामी पांच वर्ष के लिए समिति अध्यक्ष पद के लिए रमेश व्यास तथा महासचिव पद के लिए हरिकिशन राजपुरोहित को चयनित

बीकानेर,1 मार्च। मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा आगामी पांच वर्ष के लिए समिति अध्यक्ष पद के लिए रमेश व्यास तथा महासचिव पद के लिए हरिकिशन राजपुरोहित को चयनित किया है।
समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि समिति द्वारा आयोजित बैठक में डॉ. एल.के. कपिल को निर्वाचन प्रक्रिया के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। समिति के निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से अध्यक्ष तथा महासचिव पद के लिए चुनाव किया गया। इस दौरान पुखराज सोनी, विनोद पांडे, मुनीराम सोनी, राजनारायण मोदी, चंदन माथुर, महेंद्र चावरिया, विजय कुमार पंडित, भैरूलाल मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!