बीकानेर, 1 मार्च । मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्य प्रणाली से अवगत करवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि शुक्रवार को महर्षि दयानंद मार्ग, पुरानी जेल रोड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (लेडी एल्गिन) से जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक शार्दुल स्कूल, स्टेशन रोड स्थित सेंट मेजर पूर्ण सिंह फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं बारह गुवाड़ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी ईवीएम और वीवीपेट प्रदर्शन प्रारंभ हुआ जो 16 मार्च तक चलेगा। विशेष शिविरों में उच्च माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मॉक पोल के जरिए मतदान प्रक्रिया से रूबरू करवाया जाएगा। शुक्रवार को पांच सौ से अधिक बच्चों ईवीएम वीवीपीएटी के बारे में जाना। इस दौरान वोटर हेल्पलाइन ऐप सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
Related Post
बीकानेर में रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को रेलवे में लगाने की मांग
June 22, 2026
No Comments
Read More »


योग, गौसेवा और स्वास्थ्य जांच से सजा ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना का 11वां सप्ताह
June 21, 2026
No Comments
Read More »




बीकानेर (लालगढ़)–अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
June 21, 2026
No Comments
Read More »







