बीकानेर, 1 मार्च। बीकानेर (पष्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को बंगला नगर क्षेत्र के चार वार्डों में जनसुनवाई की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेवगा बगीची का औचक निरीक्षण भी किया और विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षा निदेशक से दूरभाष पर चर्चा की।
विधायक व्यास ने वार्ड 1, 19, 20 और 21 के पूगल रोड, पुराने शिव मंदिर के पीछे, नाइयों के मोहल्ले और सब्जी मंडी के पीछे सहित कुल विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई की। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान आमजन में पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण हटाने, स्कूल और चिकित्सा केन्द्र में स्टाफ नियुक्त करवाने, मुक्ता प्रसाद नगर थाने द्वारा त्वरित कार्यवाही करने, सफाई तथा नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं रखी। विधायक ने बंगला नगर क्षेत्र के सभी नालों का सर्वे करते हुए इनकी सफाई का कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। साथ ही नाला निर्माण का एक स्वीकृत कार्य जल्दी प्रारम्भ करने के लिए कहा।
विधायक के समक्ष स्थानीय लोगों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेवगा बगीची में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी होने की बात कही। इस पर उन्होंने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए शिक्षा निदेशक से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्कूल में संसाधनों एवं स्टाफ की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
*दो महीनों में प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचने का किया था वादा*
विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम दो महीनों में एक बार पहुंचने का वादा किया था। इसके तहत जनसंवाद का कार्यक्रम बंगला नगर क्षेत्र से प्रारम्भ किया गया है। पहले दिन चार स्थानों पर जनसुनवाई करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तथा यहां आधारभूत व्यवस्थाएं करना, उनकी प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान गोपाल गहलोत, मोती लाल हर्ष, माणक लाल, विजय उपाध्याय, अर्जुन कुमावत, गोपाल आचार्य, वीरेंद्र करल, कविता सोलंकी और धनराज सोलंकी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


