
इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कैंपेन थीम इंस्पायर इंक्लुजन (Inspire Inclusion) है। इंस्पायर इंक्लुजन का अर्थ है महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना। इस थीम का अर्थ महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा देना भी है ,जहां महिलाएं खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकें, सशक्त महसूस कर सकें।
महिलाओं की आत्म निर्भरता और वैचारिक स्वतंत्रता के लिए कार्य, सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के साथ आधुनिक युग के साथ कदम से कदम मिलाकर बढ़ना है।
समाज में देश में अपनी एक अलग पहचान बने ,जिससे लोगो तक इनफ्लूंसर की तरह आप अपनी बात कह सको। जीवन में बस अब हार कर अबला बन कर बैठने का वक्त नहीं, ऊर्जा और विश्वास से अपने सपनों को साकार करने का समय है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
*फॉक्स स्टोरी इंडिया मैगजीन द्वारा वूमेन फेस ऑफ़ द ईयर 2024 टाइटल से सम्मानित की गई है ज्योति स्वामी*














