
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बात करें तो महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लड़ना होगा, ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत हो सके. आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त हैं. महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ाकर आत्मसम्मान हासिल करना, अपना महत्व समझना एवं अपनी देखभाल कर अपना सम्मान करना है. आत्मसम्मान के विकास में अपनी अंदरूनी शक्ति को प्रभावशाली विचारों से सजाना है.

*”नारी तुम हो दुर्गा तुम हो सरस्वती*
*दूसरों को जो राह दिखाएं तुम में है वह शक्ति*
*हर दिन हर पल आगे बढ़ती*
*कठिनाइयों से ना कभी पीछे हटती*
*✍️विजय मोंगिया*
*We Are Foundation co-Founder.*













