
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति बीकानेर इकाई प्रचारक उषा गुप्ता द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। महिलाएं अविवेकी और जड़ नहीं है। महिलाओं का लक्ष्य भी ऊंचे से ऊंचा काम करना होना चाहिए। महिलाओं का जीवन भी इसलिए है कि वह उच्चतम स्तर का काम कर सके।

घर बैठी महिलाएं भी कम से कम कोशिश करें कि वह अच्छे से ऊंचा काम कर सके। एक सुलझी हुई मां ही अपने बच्चों को ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। निडरता से जीना और मुक्ति का मार्ग महिलाओं का भी अधिकार है। महिलाएं केवल गोल रोटी बनाने और घर गृहस्ती संभालने के लिए ही नहीं है। महिलाओं भी अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपने जीवन को उच्चतम स्तर पर ले जा सकती है। आज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे बीकानेर शहर में ऊंचे पदों पर आसिन विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, नगर निगम महापौर श्रीमती सुशील तंवर, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया है जिला प्रबंधक मंजू गोदारा जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी वह अन्य कई महिलाएं। हर महिला को अपना व अपने परिवार का जीवन स्तर सुधारने का भरसक प्रयास करना चाहिए।
सभी भारतीय महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ महिला का सम्मान सिर्फ एक दिन नहीं हर दिन महिला सम्मान के योग्य है -उषा गुप्ता













