बीकानेर, (निसं)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी, प्रणाम सोनी एवं न्यायिककर्मी राजकुमार पुरोहित, पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम का सम्मान किया। महिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को श्रीफल, दुपट्टा पहनाकर राजस्थानी पेंटिंग ढ़ोला मरवण भेंट की गई। कलाकार भूरमल सोनी द्वारा बनाई गई पेंटिंग की कलक्टर व पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सराहना करते हुए महिलाओं का सम्मान करने पर धन्यवाद दिया।
















