
बीकानेर । गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की सनातन संस्कृति एवं लोकतंत्र का पर्व 2024 की एक माह की रथ यात्रा दिनांक 10 मार्च रविवार को सुबह 11:00 बजे सैटेलाइट अस्पताल के पास गणेश मंदिर से पूजा अर्चना उपरांत शुरू होगी ।
संस्था के प्रवक्ता गोवर्धन सोनी (पत्रकार) ने प्रेस विज्ञपति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम किशोर तिवारी के सानिध्य में ओर राष्ट्रीय महामंत्री श्यामसुंदर मंत्री की अगुवाई में सभी प्रदेश पदा अधिकारी रथ यात्रा में शामिल होंगे ।
सात चरणों में सनातन संस्कृति यात्रा राजस्थान के 71 शहरों और 21 लोकसभा क्षेत्र में जन जागरण उपरांत यात्रा का समापन सालासर धाम में होगा।
संस्था मुख्यालय के प्रभारी एवं बीकानेर महानगर अध्यक्ष योगेंद्र भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्यामसुंदर मंत्री के निर्देशानुसार नोखा के श्री इंदरचंद मोदी को प्रदेश उपाध्यक्ष और गंगानगर के श्री लीलाधर पटवा को पदोन्नति कर प्रदेश मंत्री से प्रदेश महामंत्री का दायित्व सोपा गया है ।
इसी तरह चूरू के श्री महेंद्र कश्यप को प्रदेश मंत्री एवं बीकानेर के श्री अनिल वशिष्ठ को सहप्रदेश मंत्री की जिम्मेवारी की घोषणा के साथ जोधपुर की श्रीमती रामेश्वरी भूतड़ा को सहप्रदेश महिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।














