Bikaner Live

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 8 मार्च शुक्रवार की संध्या को स्थानीय टाउन हॉल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया । संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भजन गायकी के क्षेत्र में संगीत की अच्छी जानकारी रखने वाले गायक कलाकार श्री राजाराम टाक का “तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है” सम्मान समारोह कार्यक्रम में भामाशाह और समाजसेवी रामरतन धारणिया, सखा संगम के अध्यक्ष एवं समाज सेवी एनडी रंगा, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, कॉमेडियन मुकेश सोनी, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल , कमल कान्त सोनी ,सैय्यद अख्तर, संगीता शेखावत तथा संस्था के पदाधिकारियों ने मंच पर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान में संस्था का मोमेंटो, 11 सौ रुपए नकद, शॉल और सांफा टाक को भेंट किया गया।


इस अवसर पर कलाकार चारू लता स्वामी, मेघराज नागल,ओलिवर नानक, उदय सिंह,रवि भल्ला, सुनील शादी, संजूलता नानक, पवन चढ्ढा,के.के.सोनी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, सुनील दत्त नागल, कौशल शर्मा, रामकिशोर यादव, संजूलता नानक, के.कुमार . आहूजा , एवं बाल कलाकारों ने अपनी दिलकश आवाज में सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां कार्यक्रम में दी। कार्यक्रम का संचालन नासिर जैदी ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!