Bikaner Live

विधायक श्री सारस्वत के प्रयासों से आमजन को ट्यूबवेल के रूप में मिली करोड़ों की सौगातसारस्वत ने निभाया अपना वादा


श्रीडूंगरगढ़, 9 मार्च। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र की जनता से किया वादा निभाया है। आमजन को किए गए वादों को देखते हुए श्री सारस्वत ने कई गावों के ट्यूबवेल के प्रस्ताव गत दिनों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी को दिए थे। मंत्री द्वारा कई गावों के ट्यूबवेल स्वीकृत कर दिए गए हैं। इनमें पूनरासर, गुंसाइसर बड़ा, मोमासर, आडसर, रीड़ी, सत्तासर, सोनियासार शिवदान सिंह, सोनियासर मिठिया, झंझेऊ, जोधासर आदि गांवों के ट्यूबवेल शामिल हैं। इनके अलावा रिड़ी और धीरदेसर पुरोहितान सहित कई गांवों के मोटर पंप सेट कार्य भी सम्मिलित हैं।
विधायक सारस्वत ने कहा कि गर्मियों से पहले ही इन ट्यूबवेलों की स्वीकृति मिलने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के इन गांवों में पानी की बड़ी समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।
विधायक श्री सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!