Bikaner Live

बीकानेर गोगागेट सर्कल पर स्थित श्री गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर उत्साह उल्लासपूर्ण वातावरण में श्री मद् भागवत ज्ञान महायज्ञ के दौरान महाशिवरात्रि का कार्यक्रम भव्यातिभव्य रूप सुसम्पन्न

दिनांक 9 मार्च 2024
बीकानेर गोगागेट सर्कल पर स्थित श्री गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर उत्साह उल्लासपूर्ण वातावरण में श्री मद् भागवत ज्ञान महायज्ञ के दौरान महाशिवरात्रि का कार्यक्रम भव्यातिभव्य रूप सुसम्मपन्न हुआ इस अवसर राष्ट्रसंत दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब निराले बाबा ने कहा कि भगवान शिव मंगल स्वरूप हैं, कल्याण स्वरूप हैं। समष्टि के कल्याण की भावना ही शिवत्व का स्वरूप भी है। काम, क्रोध, लोभ, मोह रूपी, अहमता, विषमता और असत रूपी अंधकार से जीवन के उत्थान, कल्याण व सर्व मंगल की भावना का जागरण ही श्री शिव रात्रि महापर्व का प्रमुख उद्देश्य है। स्वयं अभाव में रहते हुए भी दूसरों के अभावों पर द्रवित होकर उनके निर्मूलन का संकल्प ही तो शिव संकल्प है।*
निराले बाबा ने कहा कि राष्ट्र, समाज और प्राणीमात्र के हित के लिए विष को भी प्रेम से पी जाने वाला ही महादेव बन पाता है। बिना विषमता के विष को पचाए कोई भी महान नहीं बन सकता। जीवन के किसी भी क्षेत्र में बिना विषमता के विष को स्वीकारे कोई भी यश – कीर्ति और मान – प्रतिष्ठा के अमृत को प्राप्त नहीं कर सकता। शिवत्व की रात्रि ही जीवन में प्रकाश का अभ्युदय कराती है।


इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक माननीय श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दो शक्तिया विशेष है संत शक्ति और मातृ शक्ति दोंनो शक्ति देश राष्ट्र , समाज, धर्म, परिवार के लिए समर्पित है आज दोंनो ही शक्तिया आज के प्रोग्राम में उपस्थित है दोंनो शक्तियों को हृदयंगम से नमन एवं वंदन करता हूँ।
मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास का सम्मान जैन महात्मा सभा के अध्यक्ष शिव महात्मा, नया शहर मंडल बीजेपी के अध्यक्ष दिनेश महात्मा, महिला मंडल के अध्यक्ष धन लक्ष्मी जैन, उपाध्यक्ष कांता महात्मा, कोषाध्यक्ष पद्म श्री महात्मा, संगीता महात्मा, ज्योति महात्मा, स्वाति महात्मा, जितेन्द्र महात्मा, भानुप्रिया जैन, मनीषा जैन, प्रेम महात्मा आदि सभी ने मिलकर किया।
जैन महात्मा समाज के वार्षिक सम्मेलन के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शिव महात्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यो से जुड़े 159 प्रतिभाशाली महानुभावों का सम्मान अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर के सम्पूर्ण जैन महात्मा समाज का प्रीतिभोज रखा गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!