
बीकानेर, 12 मार्च। राजकीय डूँगर महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से मंगलवार को वरिष्ठ साहित्यकार व डूँगर महाविद्यालय के पूर्व उपाचार्य व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. मदन केवलिया का विभाग में अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मदन केवलिया ने कहा कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों के संरक्षक व मार्गदर्शक होते हैं। विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक, शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानें और उन्हें उनके लक्ष्य की ओर अग्रसर करने में मदद करें। उन्होंने शिक्षकों को समय की पाबंदी, नियमित कक्षाएं लेने व निरंतर अध्ययन करते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनवरत संघर्ष ही व्यक्तित्व को निखारता है। डॉ. केवलिया ने महाविद्यालय से संबंधित पैंसठ वर्ष पूर्व के अनेक संस्मरण सुनाए।















