Bikaner Live

अगर तुम ना होते फिल्म संगीत कार्यक्रम में नरूका का सम्मान
soni

बीकानेर। रॉयल म्यूजिकल ग्रुप की उद्घोषक श्रीमती सुमन अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 10/3/20-24 रविवार  की संध्या को रॉयल म्यूजिकल ग्रुप टीम की ओर से जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित रेस्टोरेंट हॉल में राजस्थानी भाषा फिल्मों के निर्देश एवं  लेखक कोटा जिले के जीतेन्द्र सिंह नरूका का सम्मान समारोह कार्यक्रम में रखा गया।
इस अवसर पर राजस्थानी भाषा फिल्मों के निर्माता पूनम मोदी, कलाकार श्याम मोदी, राजीव मित्तल, सैय्यद अख्तर,सलीम भाटी, डॉ सुधीर शर्मा, डॉ हिमांशु दाधीच, जवाहर जोशी, सुरेश मदान, महेश वर्मा, सुमन अग्रवाल एवं नीलम आदि के द्वारा नरूका को शॉल ओढ़ाकर एवं मालाएं पहनाकर उनका स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर टीम के सभी कलाकारों के द्वारा सदाबहार फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
⬇️

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!