*नए दायित्व के साथ गांव-शहर में शतरंज को और भी विकसित करने का रहेगा उद्देश्य : महावीर रांका*
बीकानेर। रेलवे स्टेशन से लेकर सर्किट हाउस के समीप स्थित कार्यालय तक पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका का ढोल-ताशों के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि ऑल इंडिया चैस फैडरेशन में महावीर रांका को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन पर शतरंज खिलाडिय़ों सहित सैकड़ों जनों द्वारा स्वागत पुष्प वर्षा व पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए ऑल इंडिया चैस फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका कहा कि इस नए दायित्व के साथ ही ऑल इंडिया चैस फैडरेशन के उद्देश्य भारत सरकार के ‘मिशन खेलो इंडियाÓ में शतरंज के खेल को शामिल करना, स्कूल एवं गांव-गांव तक इस दिमागी खेल को विकसित करना है। रांका ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि राजस्थान में स्कूली खेलों में शतरंज को शामिल किये जाने के बाद 19 नवम्बर 2022 को एक विश्व रिकॉर्ड बना जिसमें स्कूलों के 38 लाख बच्चों ने एक दिन में शतरंज खेल कर इतिहास बनाया। यूनेस्कों की विश्वस्तरीय संस्था ने इसे एक शैक्षणिक खेल के रूप में लागू करने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो राजस्थान के खेल शुरू किये जाने की योजना है। इसमें भी शतरंज को शामिल करवाया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या किये जाने की प्रवृति को रोकने में भी शतरंज का खेल सफल साबित हो रहा है इससे मानसिक विकास में वृद्धि की जा सकेगी। जिन बच्चों को मोबाईल चलाने की आदत हो चुकी है उनको भी इस खेल में रूचि से इस आदत से निजात दिलाई जा सकती है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि लालजी गुरु, चंद्रेश हर्ष, गणेशमल बोथरा, जेठमल सेठिया, हनुमानमल रांका, चैनरूप महनोत, वीरेन्द्र बडेर, गजानन्द अग्रवाल, चिमनलाल अग्रवाल, चंदनसिंह भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, ओम राजपुरोहित, युधिष्ठर सिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, बलवीर सिंह भाटी, धर्मचंद सामसुखा, मोहनलाल कच्छावा, हंसराज डागा, पूनमचंद चौरडिय़ा, राजेन्द्र राजपुरोहित, विजय मालू, सुशील पारख, महावीर चौरडिय़ा, दिलीप बांठिया, मनीष पुरोहित, विक्की चढ्ढा, विनोद मोदी, लक्ष्मण गहलोत, डॉ. पीएस वोहरा, जितेन्द्र शर्मा, लोकेन्द्र सिंह भानीपुरा, सुरेन्द्र सिंह भोजासर, आनन्द सिंह भाटी, नरसिंह सेवग, चंद्रप्रकाश गहलोत, अभय पारीक, अजय खत्री, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, रमेश पारीक, शिवलाल तेजी, जितेन्द्र सिंह भाटी, मुकेश पंवार, नरपतसिंह भाटी, घनश्याम जाजड़ा, रमेश सैनी, नवरतन सिसोदिया, निर्मल गहलोत, घनश्याम रामावत, सुखराम दावा, गोपालराम कुकणा, झंवरलाल गहलोत, वेद व्यास, जसराज सींवर, बजरंग तंवर, गोविन्द सारस्वत, अभिषेक आचार्य, ओमप्रकाश नायक, बादलसिंह चारण, बजरंग भादू, नथमल सुराना, विपुल कोठारी, मनोज सोलंकी, आनन्द जोशी, सुरेन्द्र कोचर, पुनेश मुशरफ, विशाल गोलछा, किशन बैद, रामरतन धारणिया, बिरजू प्यारे, संजय रामावत, अरुण मारु, शंभु गहलोत, सुरेन्द्र सिंह जादौन, नरेश मक्कड़, गौरीशंकर देवड़ा, तेजाराम राव, हीरुखां टावरी, आदर्श शर्मा, विष्णु भगवान तंवर, दाऊलाल छंगाणी, शक्ति सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह चौहान, गंगाबिशन बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, लक्की पंवार, निशु लिम्बा, अमर खंडेलवाल, युवराज भाटी, साहिल सोढा, मनोज गहलोत, आनन्द जोशी, रामकुमार व्यास, राजेन्द्र व्यास, शिवरतन पांडिया, मुकेश सैन, अशोक रामपुरिया, विशाल चौपड़ा, हिमांशु टाक व संजय स्वामी ने स्वागत किया।
*इन संस्थाओं ने किया अभिनंदन*
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, श्री मस्त मंडल सेवा संस्थान, वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मंडल, न्यू तरुण मंडल, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन, जैन यूथ क्लब, भारत कृषक समाज संस्थान, बीकानेर शतरंज संघ, सॉफ्टबॉल संघ, बीकानेर स्कैटिंग संघ, उदासर फ्रेंड्स क्लब, श्रीराम सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने महावीर रांका का अभिनन्दन किया।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


