Bikaner Live

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की सनातन,संस्कृति यात्रा सीकर पहुंची
soni


सीकर। गर्भस्थ शिशु शिशु संरक्षण समिति की सनातन संस्कृति यात्रा आज सीकर में प्रवेश किया ।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी प्रदेश मंत्री लीलाधर पटवा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र चंद मोदी, अनिल वशिष्ठ, का सीकर शाखा अध्यक्ष महेश होलानी और संरक्षक चिंरजी लाल पारीक ने जनाना अस्पताल नेहरू पार्क में स्वागत किया।
सालासर स्टैंड रोड, घंटाघर, आमली रोड ,बजाज , कल्याण हास्पिटल, रेलवे स्टेशन, आषाढ़ी बाजार, तापड़िया बगेची, जाटिया बाजार, बावड़ी गेट,गणेश मंदिर , होते हुएं पूरे बाजार संस्था का रथ के साथ रेली निकाली।
सीकर शाखा की प्रमुख महासचिव महेश होलानी ने बताया कि भ्रूणहत्या के विरोध में जनजागरण के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लोकतंत्र के पर्व 2024 के सन्दर्भ संस्था का प्रचार रथ कल रोज जयपुर से प्रस्थान करेगा ।
प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र चंद मोदी ने बताया की प्रचार रथ बीकानेर से रवाना होकर श्री डूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरु ,चिड़ावा,झुंझुनू होते हुएं सीकर सीकर से कल बुधवार को पूरे दिन जयपुर कार्यक्रम रहेगा ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!