Bikaner Live

डॉ बी. आर.अंबेडकर लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम भवन का शिलान्यास-*केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल शनिवार को बीकानेर आएंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

बीकानेर, 15 मार्च। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को प्रातः 7:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। श्री मेघवाल प्रातः 10 बजे कांता खतुरिया कॉलोनी वार्ड नंबर 9 स्थित डॉ बी. आर.अंबेडकर लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित जनता क्लिनिक का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री दोपहर 2 बजे से विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।‌
*शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी) का उद्घाटन*

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल,
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा,
बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी जी
की गरिमामय उपस्थिति में होगा।

*🔹दिनाँक:* 16 मार्च 2024
*🔹वार:* शनिवार
*🔹समय*: मध्याह्न 12 बजे
*🔹स्थान:* 4E 450, ज्ञानोदय के पास, जय नारायण व्यास नगर
श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत की माताजी स्व. श्रीमती गौरादेवी एवं पिताजी स्व.श्री जोधाराम सारस्वत की स्मृति में एलटीसी कॉमर्शियल कंपनी प्रालि. द्वारा निर्मित सारस्वत औषधि वितरण केंद्र एवं जल मंदिर भवन का लोकार्पण

दिनाँक :- 16 मार्च 2024
समय :- शनिवार
दोपहर 1.30 बजे
स्थान:- PBM अस्पताल

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!